{"_id":"60e9e30b8ebc3ebb4d70b3f2","slug":"girl-injured-after-coming-under-bus-tire-kurukshetra-news-knl760436125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से नीचे उतरते समय बस के पिछले टायर के नीचे आई गांव दूधला की युवती रजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से नीचे उतरते समय बस के पिछले टायर के नीचे आई गांव दूधला की युवती रजनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मसाना में बस से नीचे उतरते हुए एक युवती बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। पहिये के नीचे आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर फरार हो गया। युवती को गंभीर अवस्था में शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां युवती की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। युवती की बहन की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव दूधला निवासी रजनी ने थाना सदर पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन प्रियंका के साथ गांव से किसी जरूरी काम के लिए कुरुक्षेत्र शहर आई थी। काम निपटाने के बाद वे गांव में वापस जाने के लिए पिपली बस अड्डे से प्राइवेट बस में सवार होकर अपने गांव जा रही थी। बस गांव के बस अड्डे पर रुकी। वह बस से नीचे उतरने लगी तो इस बीच बस चालक ने बिना खिड़की की ओर देखे लापरवाही से बस को चला दिया। और वह सड़क पर नीचे गिर गई और बस का पिछला टायर उसकी बाई टांग पर चढ़ गया। जिसके बाद वह जोर से चिल्लाने लगी। बस चालक उसे घायल अवस्था में वहीं छोड़कर बस लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से रजनी को घायल अवस्था में शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह ने घायल रजनी के बयान कलमबंद किए। एएसआई तेजवीर सिंह ने बताया कि रजनी पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी बस चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।