फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ghronda-4 karor-viksh-work

घरौंडा में 4.39 करोड़ के विकास कार्यों पर लगी मुहर

Sat, 15 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 15 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा।
विज्ञापन

नगरपालिका के चुनाव के बाद नपा पार्षदों की पहली बैठक नपा प्रधान सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। इसमें सर्वसम्मति से 13 पार्षदों ने शहर में होने वाले 4.39 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई। करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में लगभग दर्जन विकास कार्यों पर स्वीकृति दर्ज करवाई। बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा अवैध कॉलोनियों का रहा। इसमें शहर ही 29 अवैध कॉलोनियों को नियमित करवाने को लेकर हरी झंडी दिखाई गई। इसके साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटें, ई-टॉयलेट, स्वागत गेट सहित लगभग तीन दर्जन विकास कार्यों पर सहमति हुई है।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे नगरपालिका पार्षदों की एक बैठक नगरपालिका प्रधान सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक के शुरूआती दौर में शहर के सभी वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर मंथन किया गया और लगभग 4 करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके बाद लगभग 143 नाम परिवर्तन करने का फैसला लिया गया। बैठक में स्वच्छ भारत के तहत 25 लाख रुपये की लागत से ई-टॉयलेट व पब्लिक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डॉर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए रिक्शा, डस्टबिन व अन्य सामान खरीदा जाएगा। शहर में अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए शहर के 24 मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में 7 नक्शे पास किए गए। इसके साथ ही फुरलक रोड व करनाल साइड पर नया बस क्यू शेल्टर बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर में एक करोड़ रुपये की लागत से सभी वार्डों, मुख्य बाजारों व मुख्य चौकों पर नई स्ट्रीट लाइटें व एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। प्रदेश के सीएम मनोहरलाल ने शहर में शहीद उधम सिंह के नाम पर चौक बनाने की घोषणा की हुई है। बैठक में दिल्ली चुंगी पर बने अंडरपास पर शहीद उधम सिंह के नाम से चौक बनाने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगरपालिका प्रधान सुभाष गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य समान रूप से करवाए जाएंगे। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जो पार्षद शहर के विकास कार्यों में सहयोग नहीं करेगा। उनको किसी प्रकार की तवज्जों नही दी जाएगी।
29 अवैध कॉलोनियों के वैध करवाने के लिए भेजा प्रस्ताव
शहर की लगभग 29 कॉलोनियां पिछले कई सालों से नियमित होने की बाट जोह रही है। कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए शहरवासियों ने हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण व प्रदेश सीएम मनोहरलाल से गुहार लगाई थी। इसमें मुख्यमंत्री ने 7 अक्तूबर को कल्याण फार्म पर सभी कॉलोनियों को पास करने की घोषणा कर दी थी। इसके तहत शहर की 29 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की बैठक में मंजूरी दी गई है। इनमें 1. नसीब बिहार कॉलोनी, 2. शिव कॉलोनी, 3. वीर राईस मिल कॉलोनी, 4. रघुबीर विहार कॉलोनी, 5. अशोक नगर, 6. टावर कॉलोनी, 7. दुर्गा कॉलोनी, 8. गुप्ता कॉलोनी, 9. कर्मबीर कॉलोनी, 10. ऋषिकुल कॉलोनी, 11. राणा बाग कॉलोनी, 12. पासी कॉलोनी, 13. गुरुकुल कॉलोनी, 14. कर्ण बिहार कॉलोनी, 15. बालाजी कॉलोनी, 16. खुराना कॉलोनी, 17. हुड्डा कॉलोनी, 18. जगदम्बा कॉलोनी, 19. साई कॉलोनी, 20. पोपली कॉलोनी, 21. आर्य स्कूल कॉलोनी, 22. आदर्श कॉलोनी, 23. टिंकू कॉलोनी, 24. भट्टा कॉलोनी एक्सटेंशन, 25. जैल सिंह कॉलोनी एक्टेंशन, 26. आर्य नगर एक्सटेंशन, 27. शास्त्री नगर एक्सटेंशन, 28. विग कॉलोनी एक्सटेंशन, 29. अनोखा कालोनी एक्टेंशन शामिल है।

उपप्रधान व तीन पार्षद नहीं पहुंचे बैठक में    
नगरपालिका के उपप्रधान कंवलजीत प्रिंस, पार्षद नीलम सिंगला, पार्षद ओंकार दत्त शर्मा व विकास शर्मा बैठक में किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। पार्षद जयनारायण, जयभगवान, बबली देवी, शीला देवी, राजबीर कौर, रामसिंह, पंकज गुलाटी, सरदार अमरिक सिंह, ऊषा देवी, विक्रमजीत, सुनील पाल, परमिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed