फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gheraoed the corporation office due to non-installation of new transformer and pending tube well connection.

Kurukshetra News: नए ट्रांसफार्मर व लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं लगने पर किया निगम कार्यालय का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Gheraoed the corporation office due to non-installation of new transformer and pending tube well connection.
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। लंबित बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन सहित कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान किसानों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान हाथ में प्लास व पेचकस तक लेकर पहुंचे थे ताकि विभाग के दफ्तर की बिजली काटकर उन्हें बिजली न होने पर परेशानी का एहसास कराया जा सके।
विज्ञापन

सूचना पाकर एक्सईएन मेहताब सिंह एसडीओ अनिल कल्याण, बलवान मेहरा व एसएचओ सिटी जीत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। इसके बाद समस्याओं को लेकर अधिकारियों व किसानों के बीच बातचीत में मामला सुलझाया गया। यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने बताया कि गांव लोहार माजरा की बाजीगर बस्ती के लगभग 50 परिवार पिछले लंबे समय से 24 घंटे बिजली सप्लाई से जोड़ने की मांग उठा रहे हैं लेकिन विभाग बार-बार टालमटोल कर रहा है। कभी भारी भरकम एस्टीमेट बनाकर उनके हाथ में थमा दिया जाता है तो कभी डिफॉल्टरों के बकाया बिल भरवाने का दबाव ईमानदार उपभोक्ताओं पर डाला जाता है। इसके अलावा किसानों ने पिछले साल से कई कई लाख रुपये नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए विभाग के पास जमा कराए हुए है।
विज्ञापन

ठेकेदार ने अभी तक कनेक्शन शुरू करने के लिए काम नहीं किया। धान का सीजन जोरों पर है। किसान अभी भी पानी की तंगी झेल रहे हैं। नया कनेक्शन जारी करने में विभाग ने फव्वारा सिस्टम माइक्रो इरिगेशन की शर्त जबरन थोपी हुई है। जबकि इस क्षेत्र में माइक्रो इरिगेशन की कोई जरूरत नहीं है। यूनियन का आरोप है कि विभाग की ओर से गांव जुरासी में जिस किसान को एक कनेक्शन जारी किया गया था। उसमें पुराने तार लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बैठक में यह बनी सहमति
प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में किसानों के बीच बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन को जल्द लगाने के लिए ठेकेदार को तुरंत चेतावनी भरा पत्र जारी किया जाएगा और यदि वह उस पर अमल नहीं करता तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। गांव जुरासी में पुराने तार बदलकर नई लगाए जाएंगे। लोहार माजरा गांव की बाजीगर बस्ती को ट्रांसफार्मर देकर दो-तीन दिन के अंदर ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। बैठक में किसानों की ओर से प्रदेश प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच, एक्सईएन अतिरिक्त कार्यभार महताब सिंह, एसडीओ अनिल कुमार व बलवान मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed