फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Get vaccinated to avoid corona, Kurukshetra

कोरोना से बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Get vaccinated to avoid corona, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लगातार वैक्सीनेशन पर जोर देर रहा है। फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता देख शिक्षक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोगों का वैक्सीनेशन के प्रति रुझान बढ़े इसके लिए शिक्षकगण लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील कर रहे हैं। उनका कहना है कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण जरूर करवाएं।
शिक्षकों का कहना है कि कोरोना के खिलाफ जंग में टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया वे आगे आएं और बचाव का टीका लगवाएं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज सोमवार को जिले में 70 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 35 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 60 जगहों पर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय जांगड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी को हराने के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाना बहुत जरूरी है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में सभी को योद्धा की भूमिका निभानी होगी, तभी फिर से सभी सामान्य जीवन जी पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला धूलगढ़ के प्राचार्य पवन मित्तल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में युवाओं ने भी पूरा जोश दिखाया है और आगे आकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराया है। महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में हमें अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. विवेक गौड़ ने कहा कि इस समय हर किसी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझने की जरूरत है। जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वे किसी के कहने का इंतजार करने से पहले अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे और टीका लगवाएं।
हिंदी के अध्यापक शिव कुमार ने कहा कि वह कक्षा में भी बच्चों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं। साथ-साथ उन्हें इस महामारी में खुद का बचाव रखने के लिए भी कहा जा रहा है। देश में टीकाकरण अभियान पूरे जोरशोर से चल रहा है। ऐसे में वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश कोरोना मुक्त हो जाएगा।

हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान बलराम शर्मा ने कहा कि जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वह अब और इंतजार न करें। कोरोना के केस फिर से लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कब कौन इसकी चपेट में आ जाए पता नहीं चलेगा। हमें जागरूक नागरिक बनकर इस अभियान को सफल बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed