{"_id":"699e07303f5c710f4e0505a0","slug":"general-meeting-of-non-teaching-staff-union-postponed-in-kurukshetra-university-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-150693-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक संघ की आम सभा टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक संघ की आम सभा टली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार।
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक संघ (कुंटिया) की प्रस्तावित वार्षिक आमसभा मंगलवार को नहीं हो सकी। विश्वविद्यालय में चल रहे प्रमुख आयोजनों के कारण प्रशासन से चुनावी रूपरेखा को स्वीकृति नहीं मिल पाई। इसके कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी। इस आमसभा में वर्ष 2025 के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाना था और आगामी चुनाव कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगनी थी।
कुंटिया कार्यकारिणी की बैठक 17 फरवरी को प्रधान राजवंत कौर की अध्यक्षता में आयोजित हुई थी। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से 24 फरवरी को वार्षिक आमसभा बुलाने का निर्णय लिया गया था। आमसभा में पूरे वर्ष की गतिविधियों और वित्तीय विवरण का प्रस्तुतिकरण प्रस्तावित था। साथ ही चुनाव कार्यक्रम आमसभा की सहमति से जारी किया जाना था।
महासचिव रविंद्र तोमर ने बताया कि प्रशासन से समय और औपचारिक स्वीकृति न मिलने के कारण आमसभा नहीं बुलाई जा सकी। जैसे ही चुनावी रूपरेखा को मंजूरी मिलेगी, आमसभा की नई तिथि घोषित कर दी जाएगी। प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वीकृति मिलते ही आमसभा के माध्यम से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल 12 मार्च को चुनाव प्रस्तावित हैं लेकिन विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह के कारण तिथि आगे बढ़ने की संभावना भी बनी हुई है। तीनों प्रमुख समूहों के प्रतिनिधियों के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता और समर्थकों की रणनीतिक बैठकों से परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक मंजूरी और नई आमसभा तिथि पर टिकी हुई हैं।