फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Park to be built in Brampton, Canada, Kurukshetra

कनाडा के ब्रैंपटन शहर में बनेगा गीता पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Geeta Park to be built in Brampton, Canada, Kurukshetra
कनाडा के ब्रैंपटन शहर में बनने वाले गीता पार्क का नक्शा। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों से प्रभावित होकर कनाडा के ब्रैंपटन शहर में 3.75 एकड़ में भव्य गीता पार्क बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव पर ब्रैंपटन शहर के मेयर पैट्रिक ब्राउन और सभी कांउसलर ने अपनी मुहर लगाई है। अहम पहलू यह है कि इस गीता पार्क में ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र की तर्ज पर श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ भी स्थापित किया जाएगा।
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद करीब दो माह पहले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी को लेकर कनाडा गए थे। इस दौरान उन्होंने ब्रैंपटन शहर में ट्रायस पार्क को गीता पार्क बनाने की चर्चा कनाडा ब्रैंपटन के मेयर और काउंसलर से की थी। इस चर्चा के बाद ही इस पार्क के निर्माण और नामकरण की कार्रवाई को शुरू कर दिया गया था। यह कुरुक्षेत्र ही नहीं हरियाणा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन

इस फैसले में हरियाणा मूल निवासी गुलाब सैनी का योगदान अहम रहा है। काउंसिल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पवित्र ग्रंथ गीता को विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की नीतियों से प्रभावित होकर ही कनाडा के ब्रैंपटन शहर में गीता पार्क बनाने का फैसला लिया है। इससे पहले इस पार्क का नाम ट्रॉयस पार्क था। इस पार्क का निर्माण ब्रैंपटन शहर की तरफ से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानद सचिव ने बताया कि कनाडा के इस गीता पार्क में ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र की तर्ज पर श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ को कनाडा की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है। इस पार्क और रथ को स्थापित करने में केडीबी की राय ली जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, ब्रैंपटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन और सभी काउंसलर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट से कनाडा के लोग भी इस पार्क व रथ को देखकर हरियाणा व कुरुक्षेत्र को देखने के लिए आएंगे और इससे पर्यटन में इजाफा होगा।
छाबड़ा ने बताया कि कनाडा में 16 से 18 सितंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को पार्लियामेंट हिल ओटावा से होगा। पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा की जाएगी। 17 सितंबर को मिसिसॉगा में सुबह के सत्र में लिविंग आर्ट सेंटर में गीता पर सेमिनार होगा और सायं के समय श्रीकृष्ण लीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को डूडांस स्क्वायर टोरंटो में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने की तैयारी
मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 16 से 18 सितंबर तक मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस महोत्सव में जिओ गीता संस्था प्रमुखता से हिस्सा ले रही है। कनाडा में जिओ गीता की तरफ से ही मुख्य तौर पर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed