फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Niketan shooters shine by winning 20 medals, including four golds.

Kurukshetra News: चार स्वर्ण समेत 20 पदक जीतकर छाए गीता निकेतन के निशानेबाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Geeta Niketan shooters shine by winning 20 medals, including four golds.
कुरुक्षेत्र। 37वीं अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतेने के बाद स्कूल में सम्मानित हुए
कुरुक्षेत्र। उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिता में गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने विद्या भारती उत्तर क्षेत्र का नेतृत्व करते हुए 4 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के पांच विद्यार्थियों माणिक, गविष कंबोज, भौमिक, केशव सैनी और अभिनव शर्मा का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए चयन हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 20 पदक अपने नाम किए। पांच विद्यार्थियों के एसजीएफआई के लिए चयन से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंध समिति ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शक शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। समिति ने चयनित विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed