फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   geeta jayanti 2019

मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
geeta jayanti 2019
अंतर राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर उतराखंड पवेलीयन का शुभारंभ करते राज्यपाल सत्यदेव नारायण,मु - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ श्लोकोच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमिश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर विधिवत रूप से 3 से 8 दिसंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमिश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय हरियाणवी परंपरागत वाद्य यंत्रों के बीच हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर, हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोड़ा, शाहाबाद के विधायक रामकरण काला, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडबी गगनदीप सिंह ने स्वागत किया। यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर लोक नृत्यों पर झूमकर दूर-दराज से आए मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, सीएम मनोहर लाल, स्वामी ज्ञानानंद, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेपाल के डिप्टी हाई कमिश्नर भारत कुमार रेगमी, जिम्बाव्बे के प्रोटोकॉल अधिकारी ने ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने गीता पूजन के बाद वेद पाठाशाला के विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा श्लोकोच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2019 का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सभी मेहमानों ने हरियाणा पैवेलियन का अवलोकन किया, सभी मेहमानों ने इस पैवेलियन में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन किए और हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। इसके पश्चात अतिथियों ने जन संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, हरियाणा सरस्वती हैरिटेज बोर्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और उत्तराखंड के पैवेलियन का उद्घाटन किया और मेहमानों ने उत्तराखंड पैवेलियन का अवलोकन किया और इस पैवेलियन में सभी मेहमानों ने उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 3 से 8 दिसंबर तक चलेगा। महोत्सव में 18 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, वाटर लेजर शो उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला द्वारा विभिन्न राज्यों के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, विराट संत सम्मेलन, ब्रह्मसरोवर की महाआरती, गीता शोभा यात्रा आदि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed