फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gave last farewell to Baba Varinder Singh and four sevadars in Gurudwara with tearful eyes.

Kurukshetra News: नम आंखों से दी बाबा वरिंदर सिंह व चारों सेवादारों को गुरुद्वारे में अंतिम विदाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gave last farewell to Baba Varinder Singh and four sevadars in Gurudwara with tearful eyes.
कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह के प्रमुख वरिंदर सिंह सहित उनके चार सेवादारों को गुरुद्वारे में अंतिम विदाई दी गई। अंतिम विदाई देने के लिए पंजाब से भी काफी संख्या में संगत पहुंची थी। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने पांचों के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को गुरुद्वारा लाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में एक चिंता पर सेवादारों तथा दूसरी पर गुरुद्वारा प्रमुख का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

विदित हो मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाबा वरिंदर सिंह (26), सेवादार गुरपेज सिंह (40), सेवादार हरविंदर सिंह 38), सेवादार हरमन सिंह (25), सेवादार मनदीप सिंह (24) गुरु चरणाें विलीन हो गए थे। दरअसल, उनकी कार के आगे अचानक बेसहारा पशु आ गया था, जिसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर दूसरी साइड पलटते हुए खदानों में गिर गई थी। वहीं इस हादसे में एक सेवादार हरपाल सिंह (18) जख्मी हो गए थे, जिनका एलएनजेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गुरुद्वारा प्रमुख और सेवादार मंगलवार को पिहोवा से अपने डेरे लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही गांव सलपानी कलां गुरुद्वारा में बाबा वरिंदर सिंह व सेवादारों के पार्थिव शरीर पहुंचे संगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए संगत का तांता लगा रहा। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, व अन्य इलाकों के अनुयायियों ने नम आंखों से संतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शाहाबाद से विधायक रामकरण काला, किसान यूनियन प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी, बूटा सिंह लुखी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध सहित अन्य सदस्यों ने भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इत्तेफाकिया रपट
थाना सदर प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से इत्तेफाकिया रपट दर्ज की गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे में घायल हुए हरपाल सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed