{"_id":"648b75273b580d23140cc7aa","slug":"gate-passes-were-cut-by-going-to-the-shops-of-jobbers-for-the-purchase-of-sunflower-kurukshetra-news-c-18-1-150235-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद को लेकर आढ़तियों की दुकानों पर जाकर काटे गये गेट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सूरजमुखी खरीद को लेकर आढ़तियों की दुकानों पर जाकर काटे गये गेट पास
विज्ञापन
शाहाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी लेकर आए अनेकों किसानों को वीरवार को भी गेट पास न कटने पर समस्या का सामना करना पड़ा। उनका गुस्सा बढ़ने लगा तो मंडी प्रशासन ने गेट पास कटवाने के लिए लाइन लगाने की बजाए आढ़तियों की दुकानों पर ही व्यवस्था कराई, जिसके बाद कार्य सुचारू हो सका।
मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक की ओर ने कहा कि गेट पास कटवाने को लेकर मंडी गेटों पर कंप्यूटर कक्ष के बाहर किसानों को धूप में लाइनों में लगना पड़ रहा था और काफी इंतजार भी करना पड़ रहा था। जिसके चलते किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय की ओर से चार टीमों का गठन किया गया और इन टीमों ने आढ़तियों की दुकानों पर जाकर फसल को देखकर गेट पास काटे।
उन्होंने कहा कि किसानों को आह्वान किया गया है कि वह अपनी फसल संबंधित आढ़ती की दुकान पर ले जाएं और गेट पास के लिए उन्हें मार्केट कमेटी कार्यालय या अन्यत्र चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है और मार्केट कमेटी कार्यालय की टीम वहीं पहुंचकर गेट पास काट देगी। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार भी मौजूद रहे और कहा कि गेट पास संबंधी समस्या किसानों को नहीं आने दी जाएगी। वहीं वीरवार को 11 हजार 857 क्विंटल फसल की अवाक मंडी में हुई और करीब 333 गेट पास काटे गये। इस तरह अब तक 34 हजार 990 क्विंटल सूरजमुखी की आवक मंडी में हुई है।
विज्ञापन
फसल मंडी में लाए जाने पर ही कटेगा गेटपास
मार्केट कमेटी सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने कहा कि गेटपास तभी काटा जाएगा जब किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर आएगा। इसलिए जिस किसान की फसल खेत में खड़ी है या फिर घर पड़ी है तो उस किसान का गेट पास नहीं काटा जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि पोर्टल का डाटा लगातार अपडेट हो रहा है और वीरवार को भी काफी किसानों का कोटा पोर्टल पर आ चुका है जोकि पहले शून्य दिखाया जा रहा था।