फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gas cylinder stolen by breaking into Tagore School

Kurukshetra News: टैगोर स्कूल में सेंधमारी कर चुराया गैस सिलिंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder stolen by breaking into Tagore School
इस्माईलाबाद। थाना झांसा क्षेत्र के शांतिनगर स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल से ग्रीष्मकालीन अवकाश का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने 12 जून की रात को स्कूल से गैस सिलिंडर व स्कूली वैन से बैटरी चोरी कर ली। स्कूल के प्रधानाचार्य भीम सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शोरगीर बस्ती में शराब की बड़ी खेप बरामद, युवक भागा

कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट टीम ने शोरगीर बस्ती में रविवार को शाम छह बजे दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बेची जा रही शराब बरामद की, लेकिन आरोपी सुखदेव मौके से भाग गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुखदेव अपने मकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेचता है। सूचना के आधार पर टीम ने गोल बैंक चौक से होते हुए शोरगीर बस्ती में दबिश दी। सुखदेव पुलिस को देखकर भाग गया। मौके पर पुलिस ने एक राहगीर को गवाह बनाकर मकान की तलाशी ली। तलाशी में 132 बोतल माल्टा, 144 पव्वा, 24 बोतल बीयर, 48 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद की। पुलिस ने ड्राई एरिया में शराब रखने और बिना लाइसेंस शराब बेचने के आरोप में सुखदेव के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बैग छीनने की कोशिश के दो आरोपी दुकानदारों ने पकड़े

शाहाबाद। थाना क्षेत्र में हुड्डा चौकी के पास एक मोटरसाइकिल सवार दंपती से बैग छीनने की कोशिश करते दो युवकों को स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पकड़ लिया। घटना सीवन माजरा गांव निवासी रणजीत सिंह (42) के साथ हुई, जो अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर शाहाबाद-लाडवा पुल से गुजर रहे थे। रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनकी पत्नी से काले रंग का बैग छीनकर भागने लगे। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदारों और लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया व रणजीत ने तुरंत डायल 112 पर कॉल की व इसके बाद उन्हें हुड्डा पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया। रणजीत सिंह ने चौकी इंचार्ज को शिकायत देकर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर के बैंक खातों से दो लाख रुपये गायब

कुरुक्षेत्र। शहर के ट्रांसपोर्टर को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाते हुए उनके बैंक खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर पुलिस थाना में दी शिकायत में पिपली निवासी पंकज शर्मा, जो सरस्वती ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं ने बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक के दो खातों से 25 मई को दो लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए गए।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पंकज का एक खाता से दो बार 50-50 हजार रुपये और शाहाबाद ब्रांच के खाते से भी दो बार में 50-50 हजार रुपये निकाले गए। इस लेनदेन की जानकारी उनके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए मिली। शुरू में उसे लगा कि यह राशि उनके स्टाफ ने फास्ट टैग रिचार्ज के लिए निकाली होगी, लेकिन स्टाफ ने इससे इनकार किया। उसने साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

अवैध रूप से निकाली गई शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 24 बोतल बरामद

पिहोवा। थाना सदर पुलिस ने सोमवार को सुबह करीब 12 बजे रामगढ़ रोड पर दबिश कर अवैध रूप से निकाली गई हथकढ़ी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उससे दो-दो लीटर की 24 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामगढ़ रोड निवासी विक्रम उर्फ विक्की अवैध रूप से शराब निकाल कर उसे बेचता है और नहर के कच्चे रास्ते से स्यौसर गांव की तरफ जा रहा है, जिसके पास भारी मात्रा में शराब है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबिश दी मौके पर पुलिस को देखकर विक्रम ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी में उसके पास से आठ दो-दो लीटर की 24 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। विक्रम कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

खेत के रास्ते से कार हटाने पर विवाद
शाहाबाद। थाना क्षेत्र के कतलाहरी गांव में सोमवार सुबह खेत में ट्रैक्टर लेकर जा रहे एक युवक ने खेत के रास्ते में खड़ी एक कार को हटाने के लिए उसके मालिक को बोला तो कार मालिक व उसके दोस्तों ने ट्रैक्टर सवार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की व जाते-जाते धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी रामरतन ने आरोप लगाया कि आरोपी सुखविंदर, मनजीत, अरमन व कार्तिक अपने परिवार के साथ उनके खेत के पास रहते हैं और सोमवार को युवकाें ने रास्ते में कार खड़ी कर रखी थी, जिसे हटाने की मांग पर विवाद शुरू हो गया। युवकों ने पहले गाली-गलौज की, फिर युवकों की मां और उनकी पत्नियां डंडे लेकर आईं, जबकि मनजीत और कार्तिक ने तलवारें निकाल लीं। मनजीत ने शिकायतकर्ता के कान के ऊपर तलवार से हमला किया, जिससे वह नीचे गिर गया।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मनजीत और कार्तिक नशीले पदार्थ का धंधा करते हैं। पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। युवकों ने धमकी दी कि यदि पुलिस से नशीले पदार्थों की शिकायत की गई तो उसे जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता ने अपनी जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मंदिर के पास बैग छीनने की वारदात, दो युवक भागे

शाहाबाद। थाना क्षेत्र में मारकंडा मंदिर के पास रविवार रात में एक महिला से बैग छीन लिया गया। चढूनी जट्टान गांव की कविता ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार को रात करीब आठ बजे वह अपनी बेटियों कोमल, रीतू और बच्चों के साथ मंदिर में दर्शन के बाद अपने भतीजे बलराम का इंतजार कर रही थी तभी कुरुक्षेत्र की ओर से दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और मंदिर की ओर रुके। एक युवक पास में लगी कुलचे की रेहड़ी पर आया और मौका पाकर कविता के हाथ से बैग छीन लिया। बैग में एक स्मार्टवॉच, दवाइयां और कुछ कपड़े थे। दूसरा युवक मोटरसाइकिल पर बैठा रहा। दोनों युवक इसके बाद अंबाला की ओर भाग गए। इसके बाद रात होने और डर के कारण वह बच्चों के साथ घर लौट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed