फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gas Agency trick of getting cheated 97 lekh

गैस एजेंसी दिलाने का झांसा देकर 97 लाख ठगे

Fri, 25 Jul 2014 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 25 Jul 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gas Agency trick of getting cheated 97 lekh
एलपीजी गैस भारती की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर नई दिल्ली की गैस बोटलिंग प्राइवेट लिमिटिड कंपनी के कर्मचारियों सहित ग्यारह लोगों ने 97 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन


धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति कुरुक्षेत्र के लुखी वासी सुशील राणा ने पुलिस को दी शिकायत में 11 लोगों पर आरोप लगाया है कि उसे न तो शिकायकर्ता को गैस एजेंसी दिलाई और न ही एडवांस दी गई 97 लाख रुपये की राशि वापस की।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। लुखी वासी सुशील कुमार राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि राकेश वर्मा, दलीप वर्मा, पवन वर्मा, विजय वर्मा, रमेश पांडये, अजय तिवारी कर्मचारी, अजीत सिंह कर्मचारी, रूप नारायण शाह कर्मचारी, दीपक कर्मचारी, सतीश कुमार कर्मचारी व सुनील कुमार कर्मचारी निवासी प्राची गैस बोटलिंग प्राइवेट लिमिटिड ईस्ट पटेल नगर नई दिल्ली ने मिलकर एलपीजी गैस भारती फर्म से डीलरशिप का ऐग्रीमेंट कराने के बहाने 97 लाख रुपये हड़प लिए हैं। आरोपियों ने न तो डीलरशिप दिलाई और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 लाख की धोखाधड़ी में एक नामजद
जमीनी मामले में 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर थाना शहर थानेसर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस को दी शिकायत में स्थानीय ज्योतिनगर वासी मदन गोपाल पुत्र अविनाश लाल ने बताया कि बलविंद्र सिंह पुत्र सोरण सिंह वासी श्याम कॉलोनी थानेसर ने प्लॉट बेचने के बहाने एग्रीमेंट कर 30 लाख रुपये हड़प लिए हैं। जो कि प्लॉट दर्रा खुर्द श्याम कॉलोनी पारस एंकलेव थानेसर में है। आरोपी ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई और ना ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed