फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Garv Mangala won gold in karate competition

कराटे प्रतियोगिता में गर्व मंगला ने जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Garv Mangala won gold in karate competition
हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की ओर से 21वीं राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र में कराया गया। इसमें लाडवा यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्रों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें गर्व मंगला ने गोल्ड मेडल व एकांत जोगी माजरा, हर्षिता, इशांत सैनी, निकुंज शर्मा, खिलाड़ियों ने कांस्य मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जसबीर नागपाल ने कहा कि निरंतर परिश्रम व अभ्यास से ही खेल में निपुणता आती है। इसलिए निरंतर अभ्यास करना चाहिए। चेयरमैन जोगध्यान ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक अनिवार्य अंग है। इसमें अधिक से अधिक खिलाड़ियों को उत्साह पूर्वक भाग लेना चाहिए। प्रधान विजय तनेजा ने आगामी प्रतियोगिता के ध्यान केंद्रित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें केवल खेल के लिए ही नहीं बल्कि जीवन के लिए भी खिलाड़ियों को तैयार करना है। इस मौके पर राजवीर फौजी, राजेंद्र बपदी, हरकीरत सिंह, गुरविंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अरुण मंगला, मोहित सैनी, सन्नी, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed