फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gardener of Kuvi's hostel dies under suspicious circumstances

Kurukshetra News: कुवि के हॉस्टल के माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Gardener of Kuvi's hostel dies under suspicious circumstances
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हॉस्टल के माली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को हार्ट फेल से मौत होने के बयान दर्ज कराए हैं। मृतक माली मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान शव के गले पर निशान मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने फंदा लगाया होगा।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस को दिए बयान में व्यक्ति ने बताया कि उसका भाई कुवि के एक हॉस्टल में बतौर माली काम करता था। सोमवार रात उसका भाई रात का खाना खाकर सो गया था। रात करीब 12 बजे उसका भाई बेसुध पड़ा था। उसकी भाभी ने तुरंत उसे सूचना देकर बुलाया। वह अपने भाई को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल ले गए। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई की मौत हार्ट फेल होने से हुई है।
विज्ञापन



फंदा लगाने से हुई मौत
फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि मृतक के गले पर फंदे का निशान था। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि उसकी मौत फंदा लगाने से हुई होगी। पोस्टमार्टम के दौरान शव की गले की हड्डी भी टूटी हुई मिली। उनके अनुसार मौत हैंगिंग से हुई है। उन्होंने विसरा केमिकल और अल्कोहल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस कर रही जांच
केयूके चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने हार्ट फेल से मौत होने के बयान दर्ज कराए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed