फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ganpati Bappa will be seated in homes and pandals today and tomorrow, the festival will continue for 10 days

Kurukshetra News: आज और कल घर व पंडालों में विराजमान होंगे गणपति बप्पा, 10 दिन रहेगी उत्सव की धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will be seated in homes and pandals today and tomorrow, the festival will continue for 10 days
बाजार में पहुंची भगवान गणेश की मूर्तियां।
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में गणेश चतुर्थी की आज से धूम होगी और अगले 10 दिन तक जारी रहेगी। इसके लिए बाजार गुलजार है और हर किसी में उत्साह बना हुआ है। इस बार गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान ग्रहों और नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। गणपति बप्पा आज और कल घरों से लेकर पंंडालों में भी विराजमान होंगे।
विज्ञापन

इस दिन घर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के लिए नक्षत्र का संयोग होगा जिसमें बप्पा को लाने का शुभ मुहूर्त है। इसे 26 को स्थापित किया जाएगा और 27 की तिथि में भी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना का विशेष योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित बलराज कौशिक के मुताबिक भाद्रपद को दोपहर 1:55 बजे से शुरू होकर 27 को दोपहर 3:43 तक रहेगा। इस प्रकार गणेश चतुर्थी का व्रत 26 को दोपहर से शुरू होकर 27 तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान गणेश की प्रतिमा को गोधूलि वेला में स्थापित करना शुभ माना जाता है। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की ओर से घर व पंडाल में गणपति विराजमान किए जाएंगे और 10 दिन के लिए गणेश उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। अनंत चतुर्दशी यानी 6 सितंबर को ज्योतिसर नहर में श्रद्धालुओं की ओर से श्रद्धा भाव के साथ विसर्जित किया जाएगा। कई श्रद्धालु दो दिन चार दिन व 10 दिन के लिए भगवान गणेश को विराजमान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया जाएगा गणेश उत्सव
शहर में गणेश उत्सव का आयोजन सुनार सभा व सराफा ऐसोसिएशन की ओर से 26 से 5 सितंबर तक मल्होत्रा मार्केट में श्री गणेश उत्सव कमेटी की ओर से धूमधाम से किया जाएगा। प्रधान तिलक राज सहगल ने बताया कि बुधवार को भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की जाएगी जिसमें पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की ओर से मूर्ति स्थापना की जाएगी। सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक मनोज गोयल ने बताया कि सुनार सभा व सर्राफा एसोसिएशन की ओर से पिछले 23 साल से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुबह व शाम के समय भगवान गणेश की आरती व भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। 5 सितंबर को भंडारा व 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी को सुबह के समय हवन यज्ञ से बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ दोपहर 12 बजे विशाल शोभायात्रा के बप्पा की मूर्ति का विसर्जन ज्योतिसर नहर में किया जाएगा।

ये है शुभ मुहूर्त
पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि 26 अगस्त का पूरा दिन महालक्ष्मी राजयोग होने के चलते 26 और 27 अगस्त को गणपति विराजमान करने के शुभ संयोग बन रहा है। 26 अगस्त से होकर 27 अगस्त तक का शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed