{"_id":"60c116368ebc3e14dd3f3891","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-group-demanded-extortion-of-50-lakhs-from-a-city-doctor-kurukshetra-news-knl726527158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने नगर के एक डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने नगर के एक डॉक्टर से मांगी 50 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने नगर के एक डॉक्टर से व्हाट्सएप पर कॉल कर 50 लाख की रंगदारी मांगी है। वहीं, पैसे न देने पर परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर ने सुभाष मंडी पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने रंगदारी की मांग करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। वहीं, जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं कृष्णा गेट पुलिस थाने में दर्ज मामले में डॉक्टर ने बताया है कि मोबाइल नंबर पर विक्रम नाम के युवक ने व्हाट्सएप पर इंटरनेट कॉल करके पैसों की मांग की है। पैसे मांगने पर कहा कि मैंने कहा कि मैं किसी को पैसे नहीं देता। इस पर आरोपी युवक ने वह जानता नहीं किससे बात कर रहा है। कुछ दिनों में तुम्हें इसका परिणाम देखने को मिलेगा। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखना।
कॉल करने वाले युवक ने अपने आप को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का सदस्य बताया है। पैसे न देने पर उसे परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। इतना ही नहीं कॉल करने वाले युवक ने एक फोन नंबर देते हुए कहा कि अब वह उसे कॉल नहीं करेगा, बल्कि आप ही उसे कॉल करेंगे। इसके बाद इंटरनेट कॉल डिस्कनेक्ट हो गई।
विज्ञापन
देर रात दोबारा कॉल कर मांगे 50 लाख
व्हाट्सएप पर डॉक्टर को कॉल करने वाले युवक ने मंगलवार की देर रात को दोबारा से कॉल की। आरोपी ने कॉल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले में कृष्णा गेट थाना प्रभारी सुनील वत्स पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पैसे की मांग कर रहा है। इंटरनेट से आई कॉल का पता लगाना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन पुलिस मामले की पूरी गहनता से जांच में जुट गई है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इंटरनेट से चिकित्सक के व्हाट्सएप पर कॉल करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
कौन है लॉरेंस बिश्नोई
लॉरेंस बिश्नोई हरियाणा, पंजाब और राजस्थान का एक कुख्यात गैंगस्टर है। ये वही शख्स है जिसने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। नगर के प्रख्यात व्यक्ति को कॉल करने वाले आरोपी युवक ने खुद को इस गैंगस्टर के ग्रुप का ही बताया है।