फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gandhi Nagar firing case: Accused were frequently changing hideouts; had borrowed the bike from a friend.

गांधी नगर में फायरिंग का मामला : बार-बार ठिकाना बदल रहे थे आरोपी, दोस्त से ली थी बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Nagar firing case: Accused were frequently changing hideouts; had borrowed the bike from a friend.
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर फायरिंग मामले में पुलिस की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और आवाजाही के लिए एक बुलेट बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने यह बुलेट अपने एक दोस्त से ली थी। अब पुलिस बुलेट के मालिक और आरोपियों के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। हालांकि मामले में मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू किया जा चुका है, लेकिन फायरिंग कांड से जुड़े तीन अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सीआईए एक के प्रभारी प्रतीक ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान फरार बदमाशों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। गांधी नगर में दो युवकों पर फायरिंग की घटना के बाद अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने रतनगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान टोनी और कपिल को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed