फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gandhi craft fair is becoming the center of attraction, enthusiasm is visible among the local people

Kurukshetra News: गांधी शिल्प मेला बन रहा आकर्षण का केंद्र, स्थानीय लोगों में दिखा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gandhi craft fair is becoming the center of attraction, enthusiasm is visible among the local people
कुरुक्षेत्र। गांधी शिल्प बाजार में खरीदारी करती महिलाएं।  - फोटो : vijaypur
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद के कला कीर्ति भवन में गांधी शिल्प बाजार की रौनक देखते ही बन रही है। हस्तशिल्प विकास आयुक्त वस्त्र मंत्रालय और ग्रीनवेल चिल्ड्रन सोसायटी नागौर राजस्थान के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया गया है। जहां विभिन्न प्रांतों के शिल्पकारों की हस्तशिल्प कला लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं, वहीं गीत-संगीत का माहौल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन

31 जनवरी से शुरू हुए गांधी शिल्प बाजार में निरंतर आने वाले स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। फिरोजाबाद की ग्लास प्रदर्शनी और बनारस की साड़ियां महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं। जम्मू कश्मीर के ऊनी वस्त्र, राजस्थान के दस्तकारी, कलकत्ता के कपड़े, सहारनपुर का फर्नीचर लोगों के लिए लुभावना साबित हो रहा है। इतना ही नहीं पर्यटक जहां खरीदारी करके मेले को सफल बना रहे हैं। वहीं हरियाणा कला परिषद का खुला मंच, जहां स्थानीय लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, लोगों को अपनी ओर खींचने में अहम भूमिका निभा रहा है। संगीत विकास कला मंच के कलाकार विकास रल्हन के निर्देशन में अपनी गायकी और मधुर आवाज के माध्यम से बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति देते हुए मेले में आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार का समापन नौ फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed