{"_id":"68acc02b2a5c10f0a403d754","slug":"gamewala-the-second-accused-in-the-culpable-homicide-case-has-been-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-141021-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गैर इरादतन हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गेमवाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गैर इरादतन हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गेमवाला गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। पुलिस टीम ने गैर इरादतन हत्या के एक मामले में दूसरे आरोपी के रूप में रविवार को सरस्वती काॅलोनी के रहने वाले विकास उर्फ राहुल उर्फ गेमवाला को गिरफ्तार किया है। वह हाल में कैथल जिले के चीका में रहता है।
13 मार्च को खरिंडवा निवासी अंकित कुमार ने थाना शाहाबाद में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनका 22 वर्षीय बड़ा भाई साहिल पिछले एक साल से गलत संगत के कारण नशे की लत में पड़ गया था। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था लेकिन कुछ साथियों ने उसे दोबारा नशे की ओर धकेल दिया। 12 मार्च को साहिल अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था। बाद में अंकित को सूचना मिली कि उनका भाई नशे की हालत में इंद्रा कॉलोनी शाहाबाद में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि साहिल की मृत्यु हो चुकी है। शिकायत के आधार पर थाने में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 11 अगस्त को इस मामले में पहले आरोपी पंकज को गिरफ्तार किया गया था जिसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया। मामले की गहन तफ्तीश के बाद रविवार को शाहाबाद चौकी टीम ने विकास उर्फ राहुल उर्फ गेमवाला को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे कारागार भेज दिया।