फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gagandeep's blistering century helped Kurukshetra beat Delhi by 8 wickets.

Kurukshetra News: गगनदीप के तूफानी शतक से कुरुक्षेत्र ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Gagandeep's blistering century helped Kurukshetra beat Delhi by 8 wickets.
कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में चल रही प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। अंडर-23 इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में कुरुक्षेत्र और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में गगनदीप की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम ने दिल्ली को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 142 रन पर रोक दिया। दिल्ली की ओर से परीक्षित रामगढ़ ने सबसे ज्यादा 29 गेंदों पर 50 रन बनाए जिसमें 3 छक्के और 5 चौके शामिल रहे।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम ने 14 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से गगनदीप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 101 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। गगनदीप की इस शानदार पारी की बदौलत कुरुक्षेत्र ने मुकाबला एकतरफा अंदाज में जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए गगनदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मुकाबले में शाहाबाद में चल रही प्रतियोगिता के तहत अजराना और खरींडवा के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजराना कलां की टीम 5 ओवर में 41 रन ही बना सकी। जवाब में खरींडवा की टीम ने बिना विकेट गंवाए मात्र दो ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से कातू ने 11 गेंदों पर 41 रन की विस्फोटक पारी खेली।

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में चल रही प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्वयं

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद में चल रही प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed