फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fugitive criminal caught for 18 years in case of theft, sent to jail

चोरी के मामले में 18 साल से भगोड़ा अपराधी पीओ स्टाफ ने पकड़ा, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fugitive criminal caught for 18 years in case of theft, sent to jail
चोरी के मामले में 18 साल से भगोड़े अपराधी को पीओ स्टाफ ने धर दबोचा। अपराधी के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस दर्ज करके जेल भेज दिया है। 30 अगस्त 2003 को अदालत ने आरोपी को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। तभी से भगोड़ा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिपा हुआ था। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी दर्शन सिंह वासी कालुबाल कोटला थाना दसुआ जिला होशियारपुर (पंजाब) को साल 1999 थाना बाबैन में दर्ज चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया था मगर जमानत के बाद आरोपी अदालत की नियमित सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ था। कार्रवाई करते हुए नरेंद्र शर्मा जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत ने 30 अप्रैल 2003 को आरोपी दर्शन सिंह को भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था। आरोपी 18 साल से पुलिस की गिरफ्त से बचकर चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही थी। 11 अगस्त को भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह, दलबीर सिंह, शीशपाल, गुरलाल, बलविंद्र सिंह की टीम ने दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया। अदालत ने दर्शन सिंह को कारागार भेज दिया है। वहीं पीओ स्टाफ ने भगोड़े अपराधी संजीव वासी घोड़ा पिपली थाना बुडिया (यमुनानगर) को साल 2017 थाना केयूके में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में तरुण चौधरी जेएमआईसी कुरुक्षेत्र की अदालत से 26 फरवरी 2021 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था, जिसे काबू करके पीओ स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed