फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fugitive criminal arrested after 15 years in accident case

ुर्घटना के मामले में भगोड़ा अपराधी 15 साल बाद गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fugitive criminal arrested after 15 years in accident case
दुर्घटना के मामले में अदालत से 15 साल से भगोड़े अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस उप-अधीक्षक (मु.) सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी राकेश वासी नग्गल खुर्द जिला ऊना (हि प्र) को थाना शाहाबाद में वर्ष 2005 में दुर्घटना के एक मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी अदालत से जमानत लेने के बाद अदालत की कार्रवाई में पेश नहीं हुआ था। कार्रवाई करते हुए विवेक भारती एसीजेएम कुरुक्षेत्र की अदालत ने 25 अगस्त 2006 को भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस भरसक प्रयास कर रही थी। 30 सितंबर भगोड़ा अपराधी पकड़ो प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह के मार्ग निर्देश में उपनिरीक्षक दलबीर सिंह, हवलदार गुरलाल, शीशपाल, बलविन्द्र सिंह की टीम ने गुप्त सूचना पर राकेश को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ अदालत की अवहेलना का मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed