फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   From the court: Second accused in Ashok Rana murder case arrested, on one day remand

अदालत से : अशोक राणा हत्याकांड का दूसरा आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
From the court: Second accused in Ashok Rana murder case arrested, on one day remand
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। अशोक राणा हत्याकांड को अंजाम देने के बाद दूसरा आरोपी रिश्तेदारी में जा छुपा था। पुलिस को उसकी भनक न लगे इसलिए समय-समय पर अपने अलग-अलग रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहा था। वीरवार को सीआईए दो की टीम ने रविंद्र को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


सीआईए दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वह वारदात को अंजाम देते हुए घायल हो गया था। वहीं उसके दोनों भाई मौके से भाग गए थे। दोनों पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग हो गए व अपनी जान-पहचान के लोगों से शरण लेने लगे। टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए एक को काबू कर लिया है। इससे रिमांड के दौरान भाग रहें आरोपी का पता लगाया जाएगा। वह इसकी निशानदेही पर उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




यह था मामला
पुलिस को दी शिकायत में तंगौर गांव के मृतक अशोक राणा के भतीजे विकास कुमार ने बताया कि उसके पड़ोसी व रिश्तेदारी में चाचा नरेंद्र उनके घर के सामने नाली में गोबर डाल रहा था। जिसे कई बार मना किया गया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई तो गांव के लोगों ने उनका बीच-बचाव करा दिया। तीन अप्रैल को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से अपने काम पर जा रहा था। उसी समय नरेंद्र अपने ट्रैक्टर पर घास लेकर सामने से आया और अपना ट्रैक्टर उसकी मोटरसाइकिल के आगे लगाकर उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अशोक राणा बीच-बचाव करने आया तो उसकी छाती में भाला मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed