फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   From pollution to solution: Useful items made from stubble

प्रदूषण से समाधान तक : पराली से बन रहीं उपयोगी वस्तुएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
From pollution to solution: Useful items made from stubble
कुरुक्षेत्र। पराली से बनी सजावटी वस्तुएं। संवाद - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। पराली को जलाने से रोकने के लिए सरकार की ओर से कड़ी निगरानी और कार्रवाई की जाती रही है, ताकि प्रदूषण की समस्या का समाधान किया जा सके। लेकिन अब यह पराली नए अवसरों का स्रोत बन चुकी है। वैज्ञानिक शोध और सरकारी पहल ने इसी पराली को ऊर्जा, रोजगार और नवाचार का आधार बना दिया है।
विज्ञापन

इथेनॉल निर्माण से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं के निर्माण तक पराली ने संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, भोपाल की पहल से प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह की 50 से अधिक महिलाएं इससे उपयोगी उत्पाद बनाकर न केवल आत्मनिर्भर हो रही हैं बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही हैं। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान भोपाल को पराली से उत्पाद बनाने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

कृषि व किसान कल्याण विभाग के जींद जिले के दालमवाला गांव स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विभाग महिलाओं को उपहार के रूप में देने वाले बुके, सजावट में प्रयोग होने वाली पेरी लाइटें, कोरचर, पेन स्टेंड, लैंप लाइट, लेडिज बैग, क्राफ्ट पेपर, चपाती बॉक्स आदी वस्तुओं को पराली का प्रयोग करके बनाना सिखाया जा रहा है। इन वस्तुओं में से पांच वस्तुएं बाजार में बिकने के लिए तैयार हो चुकी हैं और बाकी वस्तुओं पर जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाउंडेशन फॉर डवलपमेंट साहिल शर्मा बताते हैं कि उनका एनजीओ महिलाओं को पराली से वस्तुएं बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है व महिलाओं को प्रोजेक्ट समृद्धि से जोड़ने के साथ महिलाओं की ओर से बनाई वस्तुओं के लिए बाजार से ग्राहक खोजकर ला रहा है। पांच वस्तुएं, जो उन्होंने ब्रिकी के लिए चुनी हैं, उन्हें कॉरपोरेट जगत में तेजी से पसंद किया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र। पराली से बनी सजावटी वस्तुएं। संवाद

कुरुक्षेत्र। पराली से बनी सजावटी वस्तुएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed