फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Friend studied together with others cheated three lakhs

कंपनी में हिस्सेदार बनाकर मोटी कमीशन देने के नाम पर सहेली से ठगे तीन लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Friend studied together with others cheated three lakhs
कंपनी में हिस्सेदार बनाकर कमीशन देने के नाम पर सहेली से तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिटी थाना थानेसर में दर्ज शिकायत में काजल वासी वशिष्ठ कॉलोनी ने बताया कि पंचकूला निवासी आरोपी मनमीत कौर उसकी सहेली है जो साथ में पढ़ी थी। 21 मई 2020 को कोरोना काल में उसने उससे पैसों की मदद मांगी थी। तब उसने अपने रिश्तेदार राजेश से 50 हजार रुपये नकद लेकर पिपली बस स्टैण्ड पर उसे दिए थे। उस समय मनमीत ने पांच दिन में वापस लौटाने का वादा किया था, मगर उसने तय समय पर पैसे नहीं लौटाए। पैसे वापस मांगने पर मनमीत कौर ने उसे एक कंपनी में हिस्सेदार बनाने और पैसा लगाने पर उसे अच्छा कमीशन दिलाने तथा विदेश यात्रा का झांसा दिया। कंपनी में अपना हिस्सेदार बनाने के लिए उसने उससे ढाई लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें उसने कहा कि उसके 50 हजार रुपये पहले से हैं और दो लाख रुपये देने होंगे। इस दौरान मनमीत ने उसकी वीडियो कॉल पर धीरज अरोड़ा, गीतिका व हेमंत के साथ बात कराई थी। उनकी बातों में आकर उसने 12 जून 2020 को दो लाख रुपये अपने पिता के खाते से निकालकर मनमीत के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। तब उक्त आरोपियों ने उसे जल्द ही कंपनी में हिस्सेदार बनाने का आश्वासन दिया था। तीन-चार महीने गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने जब हिस्सेदार नहीं बनाया तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने कंपनी में देरी से पैसा लगाने का बहाना करके 50 हजार रुपये और मांगे। साथ ही दो-तीन दिन में हिस्सेदारी इकरारनामा के साथ कमीशन व लाभ के पैसे देने का वादा किया। तब उसने अपने बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकालकर 05 अक्टूबर 2020 को जीरकपुर पुल पर मनमीत को दिए थे, मगर एक सप्ताह गुजरने के बाद भी आरोपियों ने उसे हिस्सेदार नहीं बनाया और पैसे देने से भी इंकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed