{"_id":"64cd64d91632bbf92d079e76","slug":"friday-prayers-held-under-police-guard-flag-march-taken-out-across-the-city-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-2419-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस के पहरे में हुई जुमे की नमाज, शहर भर में निकाला गया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस के पहरे में हुई जुमे की नमाज, शहर भर में निकाला गया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर फ्लैग मार्च करती जिला पुलिस।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नूंह में पिछले दिनों हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद धर्मनगरी में भी पुलिस प्रशासन से लेकर खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। दोनों संप्रदायों की पल-पल की गतिविधियों पर नजरे टिकाई हुई है।
शहर की चीनी मस्जिद में पुलिस सुरक्षा के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज अता की। चीनी मस्जिद के बाहर 10 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। हालांकि बेहद कम मुस्लिम ही मस्जिद में नमाज के लिए पहुंचे थे। इससे पूर्व जिला पुलिस की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला। यहां बता दें नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर हुई गोलीबारी और पथराव के बाद हिंदू सामाजिक संगठनों में रोष पनप रहा है। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने बुधवार को रोष प्रदर्शन कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया था। उधर, पुलिस प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए शांति कमेटी के साथ एक बैठक की। डीएसपी, थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के मौजिज लोगों के साथ बैठक कर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए गए।
इमाम बोले, भाईचारे को रखें कायम
चीनी मस्जिद के इमाम सगीर अहमद ने भी अपने समाज के लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इमाम ने कहा कि चंद लोग देश में भाईचारा खराब करना चाहते हैं। हमें उनके बहकावे में न आकर सदियों से चले आ रहे भाईचारे को कायम रखना है।
विज्ञापन
शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
शुक्रवार को पुलिस उप-अधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद के नेतृत्व में जिला पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस की विभिन्न टीमों ने लघु सचिवालय से लेकर मोहन नगर चौक, पुराना बाजार, रेलवे रोड, केडीबी रोड, पिपली तथा नए बस अड्डे से मार्च किया। इस दौरान पुलिस सभी वाहन सड़कों पर रहे। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया कि किसी बहकावे में आकर समाज और देश विरोधी कोई कार्य न करें। शांति और संयम बनाकर रखें। सोशल मीडिया पर भी कोई भड़काऊ पोस्ट न डालें ताकि समाज में कोई तनाव की स्थिति पैदा न हो।
पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी, आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो होगी कार्रवाई
डीएसपी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तत्पर और चौकन्नी है। कोई शरारती तत्व कानून, शांति व्यवस्था और समाज का माहौल खराब करने की कोशिश करे तो उसकी सूचना बगैर किसी डर व भय के पुलिस को दें। अफवाह फैलाने और अराजक तत्वों से सावधान रहें। किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख न डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।