फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Free travel for women in buses on Rakshabandhan, the situation deteriorated after noon

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बसों में नि:शुल्क सफर, दोपहर बाद बिगड़ी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Free travel for women in buses on Rakshabandhan, the situation deteriorated after noon
कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे पर बस में सवार होते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की बसों में महिलाओं को शुक्रवार दोपहर बाद से नि:शुल्क सफर करने को मिला। रक्षाबंधन के चलते शनिवार देर रात तक महिलाओं के लिए बसों में सफर नि:शुल्क रहेगा। वहीं महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे भी सफर कर सकेंगे। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के चलते नए बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। पर्व के लिए विभाग ने रूटों पर 200 बसों को चलाया है।
विज्ञापन

शाम के समय यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण बस अड्डों पर व्यवस्था बिगड़ी। व्यवस्था बनाने के लिए विभाग ने रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाकर व्यवस्था बनाई। वहीं निजी बसों में भी महिला यात्रियों को नि:शुल्क सफर कराया गया। निजी बसों में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दो से तीन लाख घटी आमदन
नि:शुल्क यात्रा के चलते रोडवेज की आमदन में पहले दिन दो से तीन लाख की कमी देखने को मिली। सामान्य दिनों में रोडवेज की एक दिन की आमदन 12 से 13 लाख है। शनिवार को बसों की आमदन चार से पांच लाख रहने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का सराहनीय कदम : कविता
शहरवासी कविता ने कहा कि सरकार की तरफ से बहनों के लिए नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था करना सरकार का सराहनीय कदम है। हर साल रक्षाबंधन पर नि:शुल्क बसें चलाई जा रही हैं। ऐसा होने से महिलाओं का सम्मान बढ़ता है। वहीं भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए समय पर पहुंच जाती है।

200 बसों से बनाई व्यवस्था, लगाए अतिरिक्त चक्कर : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि शुक्रवार को विभाग ने 200 बसों को रूटों पर चलाया। जिस रूट की सवारियां ज्यादा मिली उसी रूट पर बस को चलाया। शनिवार को सभी रूटों पर सवारियों के हिसाब से बिना समय सारणी के बसों को चलाया जाएगा। बहनों के लिए बेहतर परिवहन व्यवस्था बनाई जाएगी। समय पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed