फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud worth lakhs in the name of sending money to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of sending money to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक परिवार समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में टहल सिंह निवासी गांव लंडा जिला अंबाला ने बताया कि उनके जानकार सुरजीत सिंह ने उसके बेटे साहिल को कनाडा भेजने के लिए आरोपी आरती उर्फ सोनिया से मिलवाया था। आरोपियों ने 19 लाख रुपये में 45 दिन के अंदर उसके बेटे को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। इसमें आरोपियों ने आधी रकम एडवांस मांगी थी। जनवरी 2023 में आरोपी आरती की मां व भाई मथाना आकर दो लाख रुपये नकद ले गए थे। कुछ दिन बाद आरोपियों ने पांच लाख रुपये और मांगे, जिस पर उसने 20 फरवरी 2023 को आरोपियों के दिए अकाउंट में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले महीने आरोपी आरती ने ऑफर लेटर मंगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांगे थे। उसने अगले महीने तक ढाई लाख रुपये का इंतजाम करके आरोपी आरती को पिपली चौक पर नकद दिए थे।
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद उसने वीजा के बारे में पूछा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इस पर वह अपने जानकार सुरजीत के साथ उनके कार्यालय पहुंचा तो आरोपी ने उसे सितंबर तक ऑफर लेटर आने का आश्वासन दिया। 20 सितंबर को आरोपी ने उसके व्हाट्सएप पर ऑफर लेटर की कॉपी भेज दी। कुछ दिन बाद उसने लेटर की जांच कराई तो लेटर फर्जी पाया गया। इस बाबत उसने अपने जानकार सुरजीत और आरती से बातचीत की तो आरोपी भड़क गए। उसने अपने साढ़े नौ लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। उन्होंने अपने रिश्तेदार के जरिए आरोपी सुरजीत पर दबाव डाला तो आरोपी ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए तथा पांच लाख रुपये का चेक दिया। उसने चेक को बैंक में लगाया तो अकाउंट में रुपये कम होने के कारण चेक बाउंस हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed