फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud worth lakhs in the name of getting a job

Kurukshetra News: नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Tue, 23 Jan 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 23 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Fraud worth lakhs in the name of getting a job
पिहोवा। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.16 लाख धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतपाल निवासी स्योंसर ने आरोप लगाते हुए बताया कि नवंबर 2022 में अपने बेटे अजय कुमार को स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी की लगवाने के लिए आरोपी पवन कुमार व उसकी पत्नी पूजा देवी और जोगी राम से बात हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके मंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं। वह उसके बेटे की नौकरी लगवा देंगे। इसके एवज में उसे लाखों रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

वह उनकी बातों में आ गया और उसने 4.16 लाख नकद गूगल पे के माध्यम से दिए थे। कई दिनों तक काम न होने के कारण उसने जब उक्त लोगों से पैसे वापस मांगें तो वे लोग आनाकानी करने लगे। रुपये वापस नहीं मिलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed