फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of seven and a half lakhs in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud of seven and a half lakhs in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सवा साल पहले कनाडा भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी बूटा सिंह निवासी बकनौर जिला अंबाला के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए। आरोपी ने युवक को कनाडा भेजने के एवज में 20 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से शिकायतकर्ता ने साढ़े सात लाख रुपये बतौर अग्रिम राशि दिए थे।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सुखबीर सिंह निवासी जोगना खेड़ा ने बताया था कि उसने अपने बेटे साहिल को विदेश भेजने के लिए बूटा सिंह से बातचीत की थी। बात तय होने पर विश्वास करके उसने आरोपी बूटा सिंह को 29 अप्रैल 2022 को ढाई लाख रुपये रुपये नगद दिए थे। ढाई लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उसके बैंक खाते में डाले थे। आरोपी ने एक महीने के अंदर साहिल को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था। उसके बाद आरोपी ढाई लाख रुपये पिपली आकर ले गया था। एक महीने बाद उनका काम नहीं हुआ तो उसने अपनी रकम लौटाने की मांग की, जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को पांच हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed