{"_id":"66c530d3e05bc8c39009f3d4","slug":"fraud-of-rs-90-lakh-on-the-pretext-of-sending-it-to-america-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-122880-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। महिला को उसके बच्चों के साथ अमेरिका भेजने का झांसा देकर 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने दो महीने में वीजा लगवाने का आश्वासन देकर डेढ़ करोड़ रुपये मांगे थे। महिला अपने पति के पास अमेरिका जाना चाहती थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में कुलवंत कौर निवासी रोडी प्लाट अधोया ने बताया कि उसका पति जसबीर सिंह करीब 10 साल से अमेरिका में रहता है। वह भी अपने दोनों बच्चों के साथ अपने पति के पास जाना चाहती थी। इस दौरान आरोपी राजिंद्र कुमार व सुखजीत सिंह ने उनको अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपियों ने डेढ़ करोड़ रुपये मांगे थे, मगर उनकी यूरोप से अमेरिका पहुंचाने के लिए 90 लाख रुपये में बात तय हो गई।
विश्वास करके उन्होंने अपने पासपोर्ट और एक लाख एडवांस दिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके पिता को सूचना दी कि उनका यूरोप का वीजा लग चुका है और आगे की कार्यवाही के लिए 30 लाख रुपये मांगे थे। तब उन्होंने चेक और नकदी में 30 लाख दिए थे, मगर आरोपी उनको यूरोप भेजने की बजाय गुमराह करते रहे। बाद में आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह लोग उनको यूरोप की बजाय सीधे अमेरिका भेज देंगे।
इस एवज में आरोपियों ने उनसे 35 लाख रुपये मांगे। तब उसके पिता ने अपनी करीब 12 मरले जमीन बेचकर 35 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अलग-अलग समय पर आरोपियों के कहे अनुसार अलग-अलग खाते और नकद रूप में 90 लाख रुपये दिए, मगर आरपी अमेरिकन एंबेसी में छुट्टियां की बात कहकर टालमटोल करते रहे। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विरेंद्र कुमार, राजिंद्र कुमार निवासी शेखुपरा, दंपती सुखजीत सिंह, कुलविंद्र कौर निवासी नई निहारसी जिला अंबाला, रोकी निवासी सानीपुर टांडा जिला पटियाला और जितेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
चेक हुआ बाउंस
शिकायतकर्ता के अनुसार पंचायत के दौरान आरोपियों ने अपना सारा खर्च काटने के बाद उसे 50 लाख रुपये का चेक दिया था, मगर उस चेक को बैंक ने बाउंस कर दिया। उन्होंने आरोपियों से दोबारा अपने रुपये मांगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे।