फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 8 lakh in the name of getting work visa

Kurukshetra News: वर्क वीजा दिलाने के नाम पर आठ लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 8 lakh in the name of getting work visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। यूके का फैमिली वर्क वीजा दिलाने के नाम पर दिल्ली के एक दंपती से आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने जलाखेड़ी गांव के रहने वाले हरजिंद्र सिंह और उसकी माता व अमरिंदर सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के तिलकनगर की रहने वाली पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति हरीश कारकी व बेटी रिधिमा कारकी के साथ वर्क वीजा लगवाकर यूके जाना चाहती थी और उसने यह बात अपने कई जानकारों के साथ साझा कर रखी थी। जुलाई 2023 में उनकी एक जानकार ने उन्हें इंस्टाग्राम पर वार्निंग ड्रीम ट्रेवल पेज के बारे में बताते हुए कहा कि यह लोग एक नंबर में कई लोगों को यूके भेज चुके हैं। इसके बाद पूजा ने भी आरोपियों से संपर्क किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने खुद को एजेंट बताते हुए पूजा से 32 लाख रुपये में वर्क बीजा सहित भेजने की बात तय की। आरोपियों ने आठ लाख रुपये पहले मांगे। छह लाख रुपये बैंक खाते में व दो लाख रुपये नकद व बाकी रकम यूके पहुंचने के बाद लेने की बात कही। पूजा ने सारी रकम बैंक खाते में देने की बात कही तो आरोपियों ने इनकम टैक्स हवाला देकर अपने तरीके से ही राशि लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 31 जुलाई 2023 को पूजा अपने पति व बेटी के साथ पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेकर आरोपियों के कार्यालय पहुंची। वहां पर आरोपियों ने ज्यादा बात न करते हुए कहा कि आपको फोन पर सब कुछ समझा दिया है। आरोपियों ने दस्तावेज व नकद दो लाख रुपये लेने के बाद एक खाता नंबर देकर छह लाख रुपये डलवा लिए। उन्होंने उन्हें एक माह में वीजा आ जाने का आश्वासन दिया।

कुछ समय बाद आरोपियों ने पूजा की नौकरी का कॉल लेटर उन्हें भेजा, जिसमें पासपोर्ट जारी होने का स्थान अहमदाबाद दिखाए जाने पर उन्हें शक हुआ जो जांच में फर्जी पाया गया। आरोपियों ने कहा कि कई बार ऐसी गलती हो जाती है और तीनों का वीजा जल्द ही आने की बात कही। इसके बाद आरोपी बहाना बनाते रहे। कार्यालय जाने पर उन्हें ताला लगा मिला। जब वह आरोपियों के घर गई तो वहां उसके साथ बदतमीजी की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed