फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 7.61 lakh by investing money in crypto currency

Kurukshetra News: क्रिप्टो करेंसी में रुपया लगवाकर 7.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 7.61 lakh by investing money in crypto currency
कुरुक्षेत्र। क्रिप्टो करेंसी कंपनी में पैसा लगाकर 100 का 250 फीसदी मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति से 7.61 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर महिला समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में चरण सिंह निवासी खेड़ी जाटान जिला करनाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोनू शर्मा निवासी प्लाडी जिला दौसा राजस्थान, जयवीर निवासी मतलोड़ा, कर्मबीर निवासी पानीपत, हरप्रीत सिंह निवासी करनाल, सहाय सैनी निवासी जयपुर व एक महिला राठी ने मिलीभगत कर एक कंपनी में पैसा लगाने पर 100 का 250 फीसदी मुनाफा 15-15 दिन बाद खाते में दिलाने का आश्वासन दिया था। आरोपियों ने कुछ बैंक स्टेटमेंट व कुछ अन्य दस्तावेज भी दिखाए, जिससे यह लगा कि आरोपी इस कंपनी में पैसा लगाने से काफी मुनाफा कमा रहे हैं। वह उनके बहकावे में आ गया। शिकायतकर्ता ने चार लाख रुपये 21 अगस्त 2022 को कंपनी के खाते में डाले। इसके बाद 20 हजार और 10 हजार रुपये लिए। उसके बाद कंपनी ने और ज्यादा पैसे हड़पने के लिए उसे प्रलोभन देना शुरू कर दिया। उसके खाते में 16,677 रुपये डलवाए और फिर से 15,027 रुपये डलवाकर दोबारा प्रलोभन दिया ताकि कंपनी और ज्यादा पैसे हड़प सके। आठ दिसंबर 2022 को उसने तीन लाख रुपये और डलवाए। आरोपियों ने एक फर्जी खाता खोलकर उससे 7.61 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed