{"_id":"68040685249d3c30f2008001","slug":"fraud-of-rs-4-lakh-in-the-name-of-sending-father-and-son-to-canada-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-134478-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिता-पुत्र को कनाडा भेजने के नाम चार लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिता-पुत्र को कनाडा भेजने के नाम चार लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर पिता-पुत्र के साथ चार लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हथीरा निवासी देवेंद्र कुमार और उनके बेटे आशीष ने बताया कि वह दोनों कनाडा जाना चाहते थे। फेसबुक पर मोहाली की एक वीजा फर्म का विज्ञापन देख उन्होंने उनसे फोन पर संपर्क किया। इसके बाद निखिल ने उनसे कागजात मांगे और कागजात देखने के बाद आरोपी ने कुरुक्षेत्र बस अड्डा पर मिलने के लिए बुलाया, जहां उन्हें फर्म की मालिक महिला व एक और महिला सहित सुनील कुमार ढींगरा, निखिल आरोपियों ने उनका वीजा छह लाख रुपये में लगवाने की बात कही।
इसके बाद उन्होंने आरोपियों के खाते में अलग-अलग फीस के नाम पर किस्तों में छह लाख रुपये डाल दिया। आरोपियों ने वीजा न आने के बाद एक लाख 92 हजार रुपये वापस कर दिए व बाकी बचे चार लाख आठ हजार रुपये जल्द वापस करने की बात कही। अब आरोपी न तो रुपये वापस कर रहे हैं और न ही वीजा लगवा रहे हैं।