फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 38 lakh in the name of sending to America, case registered

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 38 lakh in the name of sending to America, case registered
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें चंमू कला निवासी सुखविंदर सिंह ने तरावड़ी और करनाल के तीन व्यक्तियों पर 38 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को 26 अप्रैल को दी गई शिकायत में गुरपेज सिंह, उनकी पत्नी और कर्म सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि जनवरी 2023 में आरोपियों ने उनके रिश्तेदार अमनदीप सिंह और सुरजीत सिंह को 42-42 लाख रुपये में 30 दिन के भीतर अमेरिका भेजने का वादा किया। इसके लिए सुखविंदर ने दो लाख रुपये नकद, पासपोर्ट, आधार और पैन कार्ड सौंपे। इसके बाद फरवरी 2023 से मार्च 2024 तक विभिन्न तारीखों को 28 लाख रुपये नकद, फोन-पे और आरटीजीएस के जरिए गुरपेज सिंह और उनके सहयोगियों को दिए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने अमनदीप और सुरजीत को दिसंबर 2023 और मार्च 2024 में दिल्ली से दुबई भेजा, जहां उन्हें 11 हजार अमेरिकी डॉलर और चार हजार दुबई दीनार दिए गए। हालांकि दोनों को दुबई, उज्बेकिस्तान, बाकू और ताशकंद में महीनों तक टालमटोल कर रखा गया और बाद में अक्टूबर और दिसंबर 2024 में वापस दिल्ली बुला लिया गया। आरोपियों ने न तो वादे के अनुसार अमेरिका भेजा और न ही 38 लाख रुपये वापस किए। सुखविंदर ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और रुपये वापस दिलवाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed