{"_id":"659717c02f1b4cf1000ad04c","slug":"fraud-of-rs-31-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-case-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-11523-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की धोखाधडी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की धोखाधडी, केस
Fri, 05 Jan 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। कस्बे में विदेश भेजने के नाम पर 31 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने करनाल निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गंगाटहेडी जिला करनाल निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाकर काम करना चाहता था। उसके जानकार गांव चांदसमंद वासी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गाजियाबाद महागुन मॉल निवासी वीके बंसल लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। इसपर वह वीके बंसल को गाजियाबाद में मिला। उसने बताया कि वह और उसका पार्टनर सुबोध कनाडा में पीआर है, दोनों विदेश भेजने का काम करते हैं। वे कई युवाओं को विदेश भेज चुके हैं। उनकी बातों में आ गया और कनाडा भेजने के लिए 31 लाख रुपए में बात तय हो गई। उन्होंने पहले दो लाख और वीजा लगने के बाद सारी रकम देने की बात कही। इस पर उसने दो लाख रुपये, पासपोर्ट व अन्य कागजात वीके बंसल को इस्माइलाबाद में तय स्थान पर दे दिए। उसके बाद 12 जुलाई को उसको बायोमैट्रिक के लिए दिल्ली बुलाया गया। 22 जुलाई को उन्होंने बताया कि वीजा अप्रूवल आ चुका है। वे रकम का इंतजाम कर लें। 28 जुलाई को उन्होंने पासपोर्ट पर वीजा लगा हुआ दिखाकर उनसे 22 लाख रुपये ले लिए। शेष रकम टिकट व पासपोर्ट देने के बाद ले जाने की बात कही। इसके बाद फोन कर 70 हजार रुपये बिहार के महाराजगंज की बैंक ब्रांच में कृष्ण कुमार के नाम से डलवाए। 19 अगस्त को बकाया रकम लेकर हरिद्वार के एक होटल में बुलाया। वहां पर उन्होंने आरोपी को छह लाख तीस हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उनके फोन कॉल व मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया। पुलिस ने इस शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।