फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 2.99 lakh in the name of sending to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 2.99 लाख की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 2.99 lakh in the name of sending to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 2.99 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को 18 लाख रुपये में भेजना तय किया था। इसमें ढाई लाख रुपये एडवांस देने थे।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में विक्रम निवासी मिर्जापुर ने बताया कि हरदीप निवासी कैंथला खुर्द ने उसकी मुलाकात प्रतीक खन्ना निवासी कुरुक्षेत्र से कराई थी। आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन और व एक लाख रुपये नकद मांगे थे। विश्वास करके उसने 14 फरवरी 2022 को 15 हजार गूगल-पे किए थे। उसके बाद आरोपी ने उससे पासपोर्ट के साथ अन्य कागजात लिए थे। उसके बाद उसने आरोपी के कहे के अनुसार 18 फरवरी को 15 हजार, 24 फरवरी को 22 हजार, 13 जून दो हजार, एक अगस्त को दो बार में 55 हजार, 31 दिसंबर को 25 हजार, 16 जनवरी 2023 को 10 हजार, 20 जनवरी को 10 हजार, 25 जनवरी को 15 हजार, 27 जनवरी को 15 हजार, नौ फरवरी को 15 हजार ट्रांसफर किए। इस रकम के बाद आरोपियों ने उसे कनाडा जाने की तैयारी करने का आश्वासन दिया तथा तय राशि एक लाख रुपये की मांग की। उसने कुछ दिन बाद आरोपियों को एक लाख रुपये भी दे दिए, मगर आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed