{"_id":"67b39e462e4b993cb704fc61","slug":"fraud-of-rs-17-lakh-in-the-name-of-sending-to-canada-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-131514-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी
Tue, 18 Feb 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। निसिंग निवासी एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर कनाडा भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निसिंग निवासी जनकराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रुस गया हुआ था, जहां उसकी मुलाकात जींद के करेला जमोला गांव निवासी नवीन से हुई। कुछ दिन बाद वे दोनों ही रुस से डिपोर्ट हो गए। यहां लौटने पर नवीन ने उसे कहा कि जींद के करसौला गांव निवासी आशित लाठर से उसकी पहचान हैं और वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है।
उसने आशित लाठर से उसे मिलवाया तो 17 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। उन्होंने अपने दस्तावेज और रकम आरोपियों को दे दी। इसक बाद उन्होंने कहा कि वे डेढ़ माह में उनका कपल वीजा लगवा देंगे। इसके बाद आरोपियों ने कई माह तक उन्हें कनाडा नहीं भेजा तो उन्होंने रकम वापस देने की मांग की। इस पर आरोपियों ने उन्हें चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए। संवाद