फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 1.67 lakh with retired soldier

Kurukshetra News: सेवानिवृत्त फौजी के साथ 1.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.67 lakh with retired soldier
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने सेवानिवृत्त फौजी को अपनी बातों में उलझाकर 1.67 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायतकर्ता ने इंटरनेट बंद होने पर गूगल पर कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की थी। आरोपी ने दो खातों में सेंध लगाई। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में परमजीत सिंह निवासी मोरथली ने बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। उसने 22 अक्तूबर को गूगल पर एक इंटरनेट कंपनी का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। गूगल से मिले मोबाइल नंबर पर उसने कॉल कर दी, जिसमें बातचीत करने वाले ने प्लान खत्म होने की बात कही। इस पर उसने बताया कि वह उनके गूगल-पे नंबर से प्लान एक्टिवेट करा देगा। इसके लिए आरोपी ने उसके गूगल-पे के एडनोट में पांच रुपये एड कराए, लेकिन उससे पहले 94,660 और एड करवा दिए। उसके एडऑन करते ही खाते से 94,660 रुपये और 4,998 रुपये ट्रांसफर होने का मैसेज आया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसने दोबारा कॉल करके रुपये कटने की बात कही तो आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए यह राशि उसके अकाउंट में ट्रांसफर करने की बात कही। आरोपी के कहने पर उसने अपने दूसरे बैंक का अकाउंट नंबर उसे बता दिया। आरोपी ने उसके गूगल-पे अकाउंट पर दूसरे बैंक का चयन कराकर दोबारा वही प्रक्रिया कराई। तब उसके दूसरे अकाउंट से भी राशि कट गई। आरोपी ने उसके साथ कुल 1.67 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed