फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 16.23 lakh and five thousand dollars in the name of sending money to America

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने का नाम पर 16.23 लाख रुपये व पांच हजार डॉलर की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 16.23 lakh and five thousand dollars in the name of sending money to America
कुरुक्षेत्र। अमेरिका भेजने के नाम पर 16.23 लाख रुपये और पांच हजार डॉलर की ठगी करने आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोप है कि अनूप सिंह निवासी बैंक कॉलोनी करनाल ने खुद को ऑस्ट्रेलिया का सिटीजन बताते हुए शिकायतकर्ता के बेटे को अमेरिका भेजकर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था, मगर युवक को थाईलैंड भेजकर आरोपी और पैसे की मांग करने लगा।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में मुल्तान सिंह निवासी सुनहेड़ी खालसा ने बताया कि उसका बेटा इतिहास काम की तलाश से दिल्ली गया हुआ था। वहां पर उसकी मुलाकात आरोपी अनूप से हुई थी, जिसने उसके बेटे को 40 लाख रुपये में अमेरिका भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। विश्वास करके उसने सात अप्रैल 2022 को एक लाख 38 हजार 500 रुपये एडवांस के तौर पर दिए। इसके अलावा पांच लाख रुपये, 20 हजार रुपये, 50 हजार रुपये, 25 हजार रुपये, एक लाख रुपये, चार लाख रुपये, दो लाख रुपये व 1.90 लाख रुपये अलग-अलग समय पर खाते में ट्रांसफर किए थे। आरोपी उसके बेटे से भी पांच हजार डॉलर ले चुका था। आरोपी ने उसके बेटे को थाईलैंड भेजकर बकाया राशि मांगनी शुरू कर दी, जबकि बकाया राशि अमेरिका पहुंचने के बाद देनी थी। उसे अपने बेटे को वापस घर बुलाना पड़ा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed