{"_id":"65552bca6f2a490cdd03bbd0","slug":"fraud-of-rs-1470-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-canada-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8612-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 14.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 14.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
लाडवा। स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के नाम पर 14.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने बैंक प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार निवासी डीग शाहाबाद ने बताया कि उसका छपरा शाहाबाद की बैंक शाखा में खाता है। इस बैंक शाखा के प्रबंधक विकास कुमार निवासी लाडवा ने नवंबर 2020 में उसे बताया था कि उसने लाडवा में विदेश भेजने के लिए ऑफिस बनाया हुआ है। उसके भतीजे अमित शर्मा ने आईलेट्स की हुई थी। आरोपी विकास ने उसके उसके भतीजे विकास को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। 13 जनवरी 2021 को उसने संजीव शर्मा निवासी जंधेड़ी साथ जाकर विकास को तीन लाख रुपये दिए। दो बार में उसने 50-50 हजार रुपये आरोपी की पत्नी सोनम को दिए थे।
आरोपी ने दोबारा दो लाख रुपये की मांग की और मई 2021 के अंतिम सप्ताह में वीजा आने की बात कही। 31 मई 2021 को आरोपियों ने अपने ऑफिस में लैपटॉप पर अमित शर्मा के नकली वीजा की फोटो दिखाई और छह लाख रुपये मांगे। चार जून को आरोपी सोनम के खाते में चार लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए और दो लाख रुपये उसके बड़े भाई कृष्ण ने उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने उससे कुल 14.70 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उसके भतीजे को कनाडा नहीं भेजा और वह टाल मटोल करते रहे। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने चार लाख रुपये का चेक उसके नाम से दिया। दो अगस्त को जब उसने अपने खाते में चेक लगाया था वह बाउंस हो गया। 13 अगस्त को जब वह आरोपियों से मिलने उसके घर जा रहा था तो आरोपी विकास व उसकी पत्नी उसे रास्ते में ही मिल गए दोनों आरोपी उसे देख भड़क गए और छेड़छाड़ व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।