फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 10 lakh in the name of chit fund company, case registered

Kurukshetra News: चिटफंड कंपनी के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh in the name of chit fund company, case registered
पिहोवा। चिटफंड कंपनी के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने गृहमंत्री के आदेश पर मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में कुलदीप वासी गांव भूखापूरी ने बताया कि जसबीर सिंह वासी देवीगढ़ व सुखविंदर वासी बरनाला के साथ पहले से जानकारी थी, जिन्होंने उसे 19 अक्टूबर 2022 को पिहोवा मिलने के लिए बुलाया था। जहां पर इन्होंने डॉलर कंपनी का प्लान बताया और कहा कि इस कंपनी के मालिक जसपाल कौर व गुरप्रीत सिंह है। ये सब मिलकर डॉलर कंपनी चला रहे हैं तथा लोगों को अच्छा मुनाफा देते हैं ।
विज्ञापन

इस कंपनी में निवेश करने पर हर माह 12 प्रतिशत मुनाफा मिलता है और छह माह बाद निवेश की रकम वापस कर दी जाती है अगर आप हर माह मुनाफा लेते हो तो आपको हर माह 12 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा और अगर सारा मुनाफा छह माह बाद लेते हो तो आपकी निवेश की गई रकम दो गुना मिल जाएगी। इस कंपनी में निवेश की गई रकम की पूरी गारंटी दी जाती है क्योंकि गुरप्रीत सिंह व जसपाल कौर दोनों सरकारी नौकरी में हैं। आरोपियों को अलग-अलग समय पर 10 लाख की राशि दी गई और उन्होंने कहा कि उनका पूरा पैसा दो गुना करके 15 अप्रैल को आपको दे दिया जाएगा। इसके बाद उसे रकम वापस नहीं दी गई और उसे धमकी दी जाने लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed