{"_id":"67a90f15ef4fcd8b3e0886b4","slug":"fraud-of-more-than-rs-30-lakh-in-the-name-of-sending-money-abroad-kurukshetra-news-c-18-1-knl1009-578184-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख से ज्यादा की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख से ज्यादा की ठगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर कनाडा का वीजा लगवाने की एवज में बकाली गांव की युवती 30 लाख 35 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गई। युवती अपने परिवार के साथ कनाडा जाना चाहती थी। जिसके लिए युवती ने कनिका शर्मा, रमनदीप, राकेश मलिक व जोधा सिंह से संपर्क किया था।
पुलिस में दर्ज शिकायत में नवजोत कौर ने बताया कि सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर उसने उक्त लोगों से परिवार सहित कनाडा का वर्क परमिट अप्लाई करवाया था। कनिका शर्मा ने वर्क परमिट के बारे में पूरी जानकारी दी और भरोसा दिलाया कि आपका कनाडा वर्क परमिट परिवार सहित दो महीने के अंदर मिल जाएगा। जिसके बाद रमनदीप सिंह उर्फ मनराज संधू ने खुद को इमीग्रेशन वकील बताया। फाइल की कानूनी कार्यवाही के रूप में 24 लाख 35 हजार रुपये उसने अपने खाते में व बाकी नकद लेकर रसीद हाथ में थमा दी। कुछ रुपये कंपनी के खाता के साथ-साथ कनिका शर्मा के पति जोध सिंह के खाता में भी लिए। जिसके बाद वर्क परमिट के बारे में पूछने पर टालते रहे और काम जल्दी पूरा करने की बात कहते रहे। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगे। उक्त आरोपियों के दफ्तर जाने पर बंद मिला, तो आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कंपनी के मालिक व कर्मचारियों को पुलिस ने ठगी की शिकायतों पर पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
थानेसर स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला शव
कुरुक्षेत्र। राजकीय रेलवे पुलिस को थानेसर शहर स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला है। युवक की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही हैं। जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को एलएनजेपी के शव गृह में रखवा दिया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज बुधराम ने बताया कि आठ फरवरी को पुलिस को स्टेशन के पास झाड़ियों में एक शव मिलने कि सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मौत के कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चला पाएगा। मृतक युवक ने लाल रंग की जैकेट पहनी हुई है व हाथ पर मोर पंख, सांप व अंग्रेजी भाषा में पीएस और पीआर लिखा हुआ है।