फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of 7.49 lakhs in the name of sending to England, uncle-nephew nominated

Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 7.49 लाख की ठगी, चाचा-भतीजा नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 7.49 lakhs in the name of sending to England, uncle-nephew nominated
शाहाबाद। इंग्लैंड भेजने के नाम साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने चाचा-भतीजा को नामजद किया है। शिकायत में शुभम निवासी खत्रवाड़ा मोहल्ला ने बताया कि उसके दोस्त शिवम ने उसे अमन और मुकेश से मिलवाया था। आरोपियों ने उसे 12 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था। इसमें आधी रकम एडवांस और बाकी रकम किस्तों में देना तय हुआ था। बात पक्की होने पर उसने तीन लाख रुपये के साथ अपने कागजात भी आरोपियों को दिए थे। उसके बाद भी उसने 28 दिसंबर से 10 फरवरी तक दो लाख 74 हजार रुपये दिए थे। उसके बाद आरोपियों ने एंबेसी फीस के नाम पर उससे 25 हजार रुपये लिए थे। बाद में आरोपियों ने विश्वविद्यालय में दाखिले के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए, मगर उसे इंग्लैंड नहीं भेजा। आरोपियों ने उससे कुल 7.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed