{"_id":"68b0bb20c7002bfba300ec01","slug":"fraud-of-38-lakhs-in-the-name-of-investment-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-141228-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: निवेश के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: निवेश के नाम पर 38 लाख की धोखाधड़ी
Fri, 29 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नेटवर्क मार्केटिंग में पैसे दोगुना करने का लालच देकर निवेशकों के साथ करीब 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले पीड़ित से निवेश करवाया और बाद में मुनाफे के रुपये निकालने लगा तो ठगों ने पीड़ित पर साढ़े पांच लाख रुपये इनकम टैक्स भरने का दबाव बनाया। पीड़ित ने अपने कई जानकारों के साथ मिलकर कंपनी में रुपये निवेश किए थे। पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा के रहने वाले कमलकांत शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह नेटवर्क मार्केटिंग में काम करते हैं। कुछ समय पहले फेसबुक पर एक अनजान युवती स्नेहा पटेल ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क कंपनी में निवेश करने का ऑफर दिया और उन्हें बताया कि वह कंपनी में निवेश करके करोड़ों रुपये कमा चुकी है।
इसके बाद आरोपी युवती ने उनके पास एक विदेशी नंबर से कंपनी का लिंक शेयर करते हुए कंपनी का कस्टमर केयर नंबर बता रुपये जमा करने के लिए कहा। उसने युवती की बात मानकर अपने जानकार इसाक निवासी रामकुमार और परमजीत कौर के साथ कंपनी में निवेश करने का मन बना लिया और भरोसा करके उन तीनों ने अलग-अलग बैंक खातों से करीब 38 लाख रुपये जमा करा दिए। पीड़ित ने बताया कि कंपनी ने शुरू में 20 हजार रुपये निवेश करने पर पांच हजार रुपये का फायदा दिया।
विश्वास होने पर वे रुपये निवेश करते गए। वैसे-वैसे उनके कंपनी के खाते में मुनाफा बढ़ता गया। उन्होंने 38 लाख रुपये निवेश कर दिए तो उन्हें अब 21 लाख रुपये का मुनाफा दिखाई देने लगा। उन्होंने अपना मुनाफा निकालने की इच्छा जाहिर की तो कंपनी ने उनसे इनकम टैक्स के नाम पर पांच लाख 60 हजार रुपये की मांग की। इस पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अंंदाजा हुआ और उन्होंने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि साइबर ठग आजकल निवेश के नाम पर लोगों को गुमराह करके उनकी खरी कमाई ऐंठने का काम कर रहे हैं। लोगाें को जागरूक रहना चाहिए और इस प्रकार के लोगों के दिए गए लालच में न आएं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खाते फ्रीज करवाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।