फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of 14 lakh 12 thousand in the name of sending abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 12 हजार की धोखाधड़ी

Wed, 28 Jun 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 28 Jun 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 14 lakh 12 thousand in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने तथा फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप में पुलिस ने पति पत्नी और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
हवलदार गुरबाज सिंह वासी मोहलगढ़ जिला पटियाला ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय फौज से रिटायर्ड हैं और जुलाई 2021 में उसकी मुलाकात संजीव व उसकी पत्नी नेहा निवासी मकान नं. 2119 सेक्टर छह अर्बन एस्टेट करनाल मालिक वर्ल्ड वाइड टूर एंड ट्रैवलर्स नियर महावीर दल ओल्ड तहसील कॉम्प्लेक्स करनाल से हुई। जहां पर संजीव ने कहा कि वह विदेश भेजने का काम करता है। उसकी पत्नी भी उसकी फर्म में काम करती है। वे अलग-अलग तरीकों से विदेश भेजने का कार्य करते है।
विज्ञापन

कनाडा वर्क परमिट पर उसे भेज देगा और वहां पर 3,500 डॉलर प्रति महीना मिलेंगे तथा रहना व खाना कंपनी देगी, जिसमें 14 लाख रुपये लगेंगे। अमेरिका जाने में 45 लाख रुपये का खर्च आएगा। वह आरोपियों की बातों में आ गया और उसने कनाडा वर्क परमिट पर जाने के लिए आरोपी को पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य कागजात आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जुलाई 2021 को अपने खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सनातन धर्म मंदिर प्रबंधक समिति इस्माईलाबाद से दोषी संजीव व उसकी पत्नी की फर्म में दो लाख बीस हजार रुपये जमा करवाए। 21 अगस्त को सात लाख 42 हजार रुपये तथा 18 नवंबर 2021 को एक लाख रुपये आरोपियों के खातों में जमा करवा दिए। 20 जनवरी 2022 को एक लाख गूगल पे माध्यम से फिर ले लिए। करीब दो लाख पचास रुपये नेहा को नकद उसके दफ्तर में दिए। इसी तरह आरोपियों ने उससे कुल चौदह लाख 12 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसके वीजा के बारे में कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया गया।

जब उसने आरोपियों से रुपये व कागजात वापस देने की बात कही तो आरोपियों ने उसका पासपोर्ट वापस कर दिया और नौ लाख रुपये का चैक दिया और बाकी पांच लाख जल्द देने की बात कही। जब उन्होंने चैक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। जब उसने पासपोर्ट चेक किया तो उसका नंबर भी अलग था। आरोपी ने उसका फर्जी पासपोर्ट तैयार कर उसे वापस कर दिया। उसके पैसे मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता है और उसका असली कागजात नहीं लौटा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई नायब सिंह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed