{"_id":"6a10ba1ee03ba91c410a680d","slug":"fraud-in-the-name-of-fake-courier-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155311-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: फर्जी कूरिअर के नाम पर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: फर्जी कूरिअर के नाम पर की ठगी
विज्ञापन
पिहोवा। फर्जी भेजा गया पार्सल व उसमें निकली पानी की बोतलें। संवाद
- फोटो : Archive
पिहोवा। कस्बे में फर्जी कोरियर और ऑनलाइन ठगी के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अनाज मंडी में एक फर्जी पार्सल के जरिये लोगों से ऑनलाइन पेमेंट कराकर ठगी की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मॉडल टाउन निवासी सलिंद्र सिंह ने बताया कि 13 मई को उनकी अनाज मंडी स्थित दुकान पर एक डिलीवरी बॉय उनके नाम का पार्सल लेकर पहुंचा। उस समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे।
दुकान पर मौजूद परिजनों ने यह सोचकर कि पार्सल विदेश से उनके बेटों की ओर से भेजा गया होगा, 567 रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिया। जब पार्सल खोला गया तो उसमें केवल पानी की एक बड़ी और एक छोटी बोतल निकली।
विज्ञापन
बाद में परिवार ने जब अपने बेटों से संपर्क किया तो उन्होंने किसी भी प्रकार का पार्सल भेजने से इन्कार कर दिया।
इसके कुछ दिनों बाद उनके परिचित अरुण कुमार मेहता की पत्नी ज्योति मेहता के मोबाइल पर भी इसी तरह का मैसेज आया जिसमें पार्सल डिलीवरी की जानकारी दी गई थी।
21 मई को डिलीवरी बॉय की ओर से कॉल किए जाने पर संदेह बढ़ा और जब जांच की गई तो वह पार्सल भी फर्जी निकला। इसके बाद सलिंद्र सिंह ने डिलीवरी बॉय को अनाज मंडी स्थित दुकान पर बुलाकर पूछताछ की और पिहोवा शहरी थाना पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के सामने खोले गए पार्सल में भी केवल पानी की बोतलें ही मिलीं। आरोपी ने खुद को केवल डिलीवरी एजेंट बताया और कहा कि उसे पार्सल की सामग्री की जानकारी नहीं होती।
दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस फर्जी कोरियर रैकेट के पीछे सक्रिय गिरोह की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान पार्सल पर बिना पुष्टि किए भुगतान न करें, ओटीपी साझा न करें और किसी भी ऑनलाइन डिलीवरी से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।

पिहोवा। फर्जी भेजा गया पार्सल व उसमें निकली पानी की बोतलें। संवाद- फोटो : Archive