फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   fraud blame in kavaljeet singh ajrana and Rampal pali

शिअद के प्रदेश प्रवक्ता अजराना और भाजपा नेता पाली धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
fraud blame in kavaljeet singh ajrana and  Rampal pali
शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बता दें कि अजराना हरियाणा की सिख राजनीति का युवा चेहरा हैं, उनकी पत्नी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की सदस्य एवं शिरोमणि अकाली दल हरियाणा की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। बहरहाल धोखाधड़ी जैसी गंभीर धाराओं में इन दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद इनके समर्थकों में भी गुस्सा है। वहीं, इन्होंने अपने ऊपर लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है। भाजपा नेता पाली का कहना है कि यह पुलिस द्वारा जल्दबाजी में की गई कार्रवाई है। वे कोई अपराधी नहीं हैं। वे इस मामले को लेकर एसपी से मिलेंगे और अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कालका जी नई दिल्ली वासी गुरदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कंवलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह मकान नंबर 1487 सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र (92150-00002), रामपाल पुत्र जसवंत सिंह मकान नंबर 2303 सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र (96718-00001) के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसका विवाह पंचकूला के पिंजौर वासी लड़की के साथ 2005 में हुआ था, शादी के बाद उसका अपनी पत्नी के साथ तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। उनके बीच समझौता कराने और विवाद निपटवाने की बात उपरोक्त आरोपियों ने की थी। इसके एवज में 12 लाख 30 हजार लगेंगे, यह बात भी कही थी। इसमें से 10 लाख 30 हजार पत्नी को देने थे और दो लाख रुपये इस मामले में लीगल कार्रवाई कर रहे व्यक्ति को देने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि उससे तो 12 लाख 30 हजार रुपये यह दोनों आरोपी ले गये, लेकिन जिन्हें पैसा देना था, उन्हें नहीं दिया। भाजपा नेता पाली ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया है कि गुरदीप सिंह का मामा उनके घर के सामने रहता है, उनके कहने पर यह मामला निपटाने के लिये आगे आये थे। पंचायती समझौता कराया था, पता नहीं क्यों और कैसे यह शिकायत की गई। यह मामला दर्ज कराने में जल्दबाजी की गई। उन्होंने बताया कि यह मामला पंचायती फैसले से जुड़ा है, लेकिन रंजिशवश उनके ऊपर कार्रवाई कराई गई है, जबकि फैसले की वीडियो रिकार्डिंग भी है। वहीं, इस संदर्भ में जब अजराना से संपर्क करना चाहा तो वे उपलब्ध नहीं हुए। बहरहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा नंबर 486 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले दिनों अजराना तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने पिपली में आयोजित भाकियू की किसान रैली में हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने का एलान एक प्रेसवार्ता में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed