फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four youths flee with gold earrings, Rs 10,000 cash and a mobile phone after knocking a woman unconscious.

Kurukshetra News: महिला को बेसुध कर सोने की बालियां, 10 हजार नकद व मोबाइल लेकर चार युवक फरार

Fri, 14 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 14 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four youths flee with gold earrings, Rs 10,000 cash and a mobile phone after knocking a woman unconscious.
शाहाबाद। मामले की जानकारी देती पूनम रानी।
शाहाबाद। शिवद्वार के पास बाजार क्षेत्र में चार अज्ञात युवकों ने एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसके सोने की बालियां, 10,000 नकद व मोबाइल लेकर भाग गए।
विज्ञापन

गांव रामनगर निवासी पूनम रानी ने बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे अपने भांजे दीपांशु के साथ एक्टिवा पर सवार होकर बाजार आई थीं और उसका भांजा उसे शिव द्वार के पास छोड़ गया था। वह सामान लेने के लिए बाजार में गयी थी तो कुछ दूरी पर ही चार युवक उसके पास पहुंचे और एक पर्ची थमाते हुए कहा कि इसे दूर जाकर फेंक दो। जब उसने मना किया तो युवकों ने डराया कि ऐसा न करने पर उसके घर पर कोई अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन

डर के मारे घबरा गई और अपनी सुध-बुध खो बैठी। इसके बाद युवक उसे सीढ़ीदार पुल से होते हुए सड़क के दूसरी तरफ के पास ले गए, जहां उससे सोने की बालियां, पर्स में रखी 10 हजार की नकदी छीन ली और जाते-जाते आरोपी उसका मोबाइल फोन भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि उसने वहां से गुजर रही दो लड़कियों को आवाज लगाई कि युवक उसका मोबाइल लेकर जा रहे हैं लेकिन तब तक चारों आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गए। बेसुध हालत में किसी तरह घर पहुंची पूनम को परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी। पूनम ने बताया कि बेसुध हालत में ही वह किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसके परिजन उसे शाहाबाद शहरी पुलिस चौकी लेकर आए लेकिन वहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। बाजार क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed