फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four years rigorous imprisonment to the man found guilty of attempting to rape a minor

Kurukshetra News: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को चार साल कठोर कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Four years rigorous imprisonment to the man found guilty of attempting to rape a minor
कुरुक्षेत्र। दो साल पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए अदालत ने चार साल कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी मान सिंह निवासी जिला फर्रुखाबाद यूपी पर 28 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी ने नाबालिग को अकेला पाकर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 24 अगस्त 2022 को दर्ज शिकायत में महिला ने बताया था कि वह यूपी में अपने गांव गई हुई थी। 19 अगस्त की सुबह वह अपने घर वापस आई तो उसकी 17 वर्ष की बेटी ने बताया था कि एक रात पहले पड़ोस में रहने वाला मान सिंह उसे अकेला पाकर घर में घुस आया था। आरोपी उसे जबरदस्ती कमरे में ले गया था, जहां आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे और दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी मान सिंह को गिरफ्तार किया था। उप जिला न्यायवादी प्रदीप मलिक ने बताया कि मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर मान सिंह को दोषी करार देते हुए चार साल कठोर कारावास व 28 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर दोषी को 11 माह की अतिरिक्त कठोर कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed